RAIPUR
रायपुर जिले के सभी थाना क्षेत्र से पुलिस मितान का गठन, सड़क हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में करेंगे पुलिस का सहयोग
आगामी दिनों में पुलिस मितान का एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा

AINS NEWS… रायपुर जिले के पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्र से पुलिस मितान का गठन किया जा रहा है। पुलिस मितान अपराधिक गतिविधियों में नियंत्रण व सड़क हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में पुलिस का सहयोग करेंगे और जनहित के कार्यों में सहयोगी बनेंगे। हर थाना क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों और वार्ड से पुलिस मितान बनाए जाएंगे। माना अनुभाग के थाना क्षेत्र में बनाए गए पुलिस मितान की प्राथमिक जानकारी देने के लिए अंबेडकर भवन मंदिर हसौद में एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 130 पुलिस मितान शामिल हुए। पुलिस मितान को पहचान हेतु टी-शर्ट का वितरण किया गया साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु आवेदन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में पुलिस मितान का एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा।





