RAIPUR
निर्दयी मां का कारनामा, नवजात को छोड़ा रास्ते पर, लोगों की मदद से बच्ची सुरक्षित
मेकाहारा में बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, बच्ची अभी स्वस्थ है

AINS NEWS… ऐसा कई बार देखने में आया है जब समाज और परिवार के भय के चलते एक मां को भ्रूण हत्या जैसा अपराध करने पर मजबूर होना पड़ता है। लेकिन इस घटना को क्या कहेंगे जब एक बच्ची को दुनिया में लाने के बाद उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया गया।


शुक्र है उन मॉर्निंग वॉक करने वालों का जिन्होंने उस बच्ची को देखा और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
यह वाक्या आज सुबह का है जब ग्रीन सिटी अमलेश्वर के ए एम जैन को डीह रोड पर एक नवजात बच्ची रोते हुए दिखाई दी, उन्होंने अपने साथी विकास पंसारे और पत्रकार नारायण शर्मा को इसकी जानकारी दी, उन्होंने तत्काल 112 को सूचना दी और फिर एंबुलेंस आई और बच्ची को मेकाहारा पहुंचाया गया।
मेकाहारा में बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, बच्ची अभी स्वस्थ है।




