RAIPUR

करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति, मामले की जांच ईडी और ईओडब्ल्यू से कराने की मांग

संपत्ति को अपनी पत्नियों कोमल लालवानी, माया लालवानी और बेटी डिंकि लालवानी के नाम पर खरीदा

AINS NEWS… महादेव सट्टा एप के संचालकों गोविंद लालवानी और नंदलाल लालवानी पर हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप लगा है। इस मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि इन दोनों ने अपने और अपनी पत्नियों तथा बेटी के नाम पर अरबों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से कराने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

शिकायत के अनुसार, रायपुर के तिल्दा में रहने वाले गोविंद लालवानी और नंदलाल लालवानी, जो महादेव सट्टा एप के संचालक हैं, ने बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग की है। उन्होंने अवैध तरीके से अरबों रुपये कमाए हैं और इस संपत्ति को अपनी पत्नियों कोमल लालवानी, माया लालवानी और बेटी डिंकि लालवानी के नाम पर खरीदा है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि इन तीनों महिलाओं ने भी इस अपराध में उनका पूरा साथ दिया है।

शिकायतकर्ता ऋषभ पोपटानी ने बताया कि इस पूरे मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के खेल में  दो अन्य लोग भी शामिल हैं। इन लोगों ने अपने रिश्तेदारों और कुछ अन्य लोगों के नाम पर भी करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बनाई है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इनकी संपत्तियों को तुरंत सील किया जाना चाहिए और उनसे पूछताछ की जानी चाहिए कि इतने कम समय में उन्होंने इतनी बड़ी संपत्ति कैसे बनाई।

 

Related Articles

Back to top button