RAIPUR

विवाह योग्य युवक युवतियों का होगा परिचय सम्मेलन, 29 दिसंबर को तेली समाज के भवन में जुड़ेंगे सामाजिक बंधु

इस परिचय सम्मेलन में तलाकशुदा और विधवा विधुर भी शामिल हो सकते हैं

AINS NEWS… समाज को खर्चीली शादियों से बचाने और सामाजिक बंधुओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिससे सामाजिक बंधुओं में एकजुटता आती है। इसी उद्देश्य को लेकर महाराष्ट्रीयन तेली समाज के अश्विनी नगर स्थित भवन में 29 दिसंबर को विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जहां विवाह योग्य युवक युवितयां अपना परिचय देंगे और अपने जीवनसाथी को चुनने की प्रक्रिया में भाग लेंगे।
समाज के अध्यक्ष राजकुमार बारबुधे ने जानकारी दी कि इस परिचय सम्मेलन में तलाकशुदा और विधवा विधुर भी शामिल हो सकते हैं।

परिचय सम्मेलन के बाद काउंसलिंग की भी व्यवस्था है इसके बाद जो भी युवक युवति विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए समाज द्वारा भविष्य में सामूहिक विवाह भी संभावित है। तेली समाज रायपुर के युवा मंडल के अध्यक्ष राहुल बावनकर और सचिव जितेंद्र निर्माण ने विवाह योग्य युवक युवतियों से अपील की है कि वह परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो और समाज में खर्चीली शादी और दिखावे के आयोजन जैसी कुरीति को समाप्त करने में समाज का सहयोग करें।

इसी तरह समाज के महिला मंडल की वीणा कुंबलकर और रितु गभने ने भी विवाह योग्य युवतियों से इस परिचय सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। यह परिचय सम्मेलन 29 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे महाराष्ट्रीयन तेली समाज के अश्वनी नगर स्थित भवन में आयोजित है।

Related Articles

Back to top button