केशकाल

चूरेगांव जनपद पंचायत केसकाल के ग्रामवासी वन अधिकार पत्र से वंचित, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत

चूरेगांव पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए अब तक वन अधिकार पत्र नहीं मिला

AINS NEWS केशकाल… ग्राम पंचायत चूरेगांव जनपद पंचायत केशकाल से समस्त ग्राम वासी आज दिनांक 12.8.2025दिन मंगलवार को वन अधिकार पत्र व पट्टा के मांग हेतु कलेक्टर जन दर्शन में पहुंचे। जिसमें कलेक्टर को अवगत कराते हुए बताया गया कि दिनांक 13 6 2022 को वन अधिकार पत्र हेतु आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर जनपद को प्रेषित किया गया था किंतु आज पर्यंत आवेदनों को जिला कार्यालय नहीं भेजा गया था और उसके साथ ही अन्य ग्राम पंचायत के आवेदन भी जमा हुए थे उनका एक वर्ष के अंदर ही पत्र वितरण किया गया जबकि चूरेगांव पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए अब तक वन अधिकार पत्र नहीं मिला है जिससे वर्तमान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को अवगत कराया गया जिसमें वर्तमान कलेक्टर के द्वारा अतिक्रमण पंजी की मांग किया गया हम ग्राम वासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि किसी भी पटवारी वन अधिकारी के पास अतिक्रमण पंजी नहीं होना बताया गया अतः हम समस्त ग्रामवासी वन अधिकार पत्र से वंचित हो रहे हैं जिसमें हमारी पारिवारिक पालन पोषण आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है कलेक्टर महोदय ने जांच हेतु अवगत कराया

 

Related Articles

Back to top button