केशकालछत्तीसगढ़

16 अप्रेल को अलसुबह पगडंडियों को पार करके ढोंडेरापाल पहुंचे, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम

ग्रामीणों की मांग पर सड़क सहित पुल बनवाने का दिया आश्वासन

K.SHASHIDHARAN…

AINS NEWS… केशकाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम अपने मुखर व्यक्तित्व व सादगी भरे अंदाज से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर विधायक संतराम नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है जिसमें विधायक सन्तराम अलसुबह स्वयं मोटरसाइकिल चलाते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंदरूनी इलाके में जनसंपर्क पर निकले हैं। जो कि पगडंडियों व छोटे नदी नालों को पार कर के गांव पहुंचे। सुबह सुबह विधायक को अपने बीच देखकर ग्रामीण भी आश्चर्यचकित हो गए।

दरअसल विधायक संतराम नेताम आम तौर पर सुबह 7-8 बजे से अपने केशकाल स्थित निवास कार्यालय में जनचौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुनते हैं। लेकिन रविवार को विधायक संतराम अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 7 बजे ही जनसपंर्क पर निकल गए थे। जिसके तहत विधायक सर्वप्रथम केशकाल घाट के नीचे स्थित ग्राम हरवेल, चिपरेल जनसंपर्क करते हुए ढोंडेरापाल पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लिया। और उक्त गांव में पहुंचने वाले मार्ग में सड़क व पुल की आवश्यकता को देखते हुए अगले माह मई तक पुल सहित सड़क बनाने का आश्वासन भी दिया।

इस सम्बंध में विधायक संतराम नेताम ने बताया कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए हम इन दिनों लगातार अपने विधानसभा के केशकाल, बडेराजपुर एवं फरसगांव तीनों विकासखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से रूबरू हो रहे हैं। वहीँ आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी मांगों को भी पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने डोंडेरापाल के ग्रामवासियों के आमंत्रण पर आज मैं उनके गांव गया हुआ था। ग्रामीणों ने सड़क व पुल की मांग से मुझे अवगत करवाया जिसके निर्माण हेतु हमने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया है, जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button