छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीन मंत्रियों की हुई बढ़ोतरी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

केंद्रीय नेतृत्व ने सभी कयासों को किनारे करते हुए इन नए चेहरों को मौका दिया

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में अब तीन नए मंत्रीयों के एंट्री हो चुकी है। आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री के रूप में गजेंद्र बिसरा राम यादव, गुरु खुशवंत साहिब और राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद तीनों मंत्रियों ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण के पूर्व तक ऐसे कयास लगाया जा रहे थे की तीन नए मंत्रियों में पूर्व के दो मंत्री और एक नए विधायक को मौका मिलेगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने सभी कयासों को किनारे करते हुए इन नए चेहरों को मौका दिया है। गुरु खुशवंत साहिब के मंत्री बनने पर राज्य के सतनामी समाज में हर्ष का माहौल है। समाज ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button