केशकाल

केशकाल की जर्जर सड़क का डीजे ने स्वतः लिया संज्ञान

सड़क पूरी तरह उखड़ कर गड्ढों में बदल गई है 

AINS NEWS… कोंडागांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगभग 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ कर गड्ढों में बदल गई है । केशकाल नगर की जर्जर सड़क राहगीरों के लिए परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, सड़क की जर्जर स्थिति पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, किरण चतुर्वेदी ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने जर्जर सड़क पर किए जा रहे मरम्मत पर नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 4 सितम्बर तक विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों सुधार के नाम पर गड्ढों में मिश्रित गिट्टी डालकर अस्थायी इंतजाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन बारिश के पानी से कीचड़ से हो रही परेशनी कम नहीं थी, वहीं मौसम के खुलते ही अब यही मिश्रित गिट्टी धूल बनकर फैल रही है। दुकानों, घरों और स्वास्थ्य केंद्र तक धूल से परेशान नगरवासियों का कहना है कि धूल ने अब जीना मुहाल कर दिया
है। नगर के बीच से गुजरने वाले इस मार्ग से रोजाना छात्र, मरीज और हजारों लोग गुजरते हैं। दुकानदारों का कहना है कि धूल से उनका सामान खराब हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button