केशकाल

केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लिए उपयोग में लाई गई मतदान सामग्री को स्ट्रांग रुम में किया गया सील…. कुणाल दुदावत, कलेक्टर 

कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि पूरा परिसर तीन स्तरीय सुरक्षा के दायरे में है

AINS NEWS कोंडागांव….. 27 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के तहत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई मतदान सामग्री को शुक्रवार को देर रात स्ट्रांग रुम में सील कर दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार सहित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शहीद गुण्डाधूर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में स्थित भवन में मतदान सामग्री को सील कर दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि पूरा परिसर तीन स्तरीय सुरक्षा के दायरे में है। यहां कमरों में रखे गए मतदान सामग्री रखने के लिए उपयोग में लाए गए कक्षों के साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा इसके अवलोकन के लिए महाविद्यालय के द्वार पर स्क्रीन लगाई गई है। अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि लगातार उस पर नजर रख सकते हैं।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय उरांव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अंकित चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जानकारी जिला जनसंपर्क अधिकारी कोंडागांव ने दी है

Related Articles

Back to top button