छत्तीसगढ़
मेडिकल कॉलेज मान्यता घूस कांड मामले में सीबीआई ने चार्टशीट पेश की, रावतपुरा सरकार, संजय शुक्ला, अतुल तिवारी सहित 11 लोगों पर आरोप
आरोपी अतुल तिवारी रावतपुरा ट्रस्ट में रावतपुरा सरकार का सारा कामकाज देखते हैं

AINS NEWS… मेडिकल कॉलेज मान्यता घूस कांड मामले में सीबीआई ने रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला और रावतपुरा सरकार के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्टशीट पेश की है।सीबीआई ने विगत 28 अगस्त को विशेष कोर्ट में 133 पन्नों की चार्जशीट पेश की जिसमें रावतपुरा सरकार, संजय शुक्ला, अतुल तिवारी सहित मान्यता के निरीक्षण के लिए आई टीम के सदस्यों समेत 11 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

आईएफएस संजय शुक्ला को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेरा का अध्यक्ष बनाया था, संजय शुक्ला को शराब और नान घोटाले के आरोपी अनिल टुटेजा और पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ का करीबी बताया जाता है, अन्य आरोपी अतुल तिवारी रावतपुरा ट्रस्ट में रावतपुरा सरकार का सारा कामकाज देखते हैं।




