मनोरंजन

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, 10 अक्टूबर से सिनेमाघर में गूंजेगी जय शीतला मईया

फिल्म की रिलीज डेट घोषित, कलाकारों में उत्साह का माहौल

AINS NEWS… माता के भक्तों के लिए आखिर वह दिन आ ही गया जब बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म जय शीतला मैईया रिलीज होने जा रही है, जी हां 10 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में जय शीतला मईया प्रदर्शित हो रही है इस फिल्म का प्रमोशन नवरात्र के पूरे 9 दिन विभिन्न स्थानों पर किया गया जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकार पूरी शिद्दत से शामिल रहे।

अब जब फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गई है तब कलाकारों में उत्साह का माहौल है। फिल्म के निर्देशक अभिनेता लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि एक लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है जिसे लेकर सभी में खुशी का माहौल होना लाजमी है।

इस फिल्म में जाने-माने गायकों ने अपनी आवाज दी है, कुछ गीत तो खासे पसंद किए गए, अब यह गीत पूर्ण रूप से दर्शकों को सिनेमाघर में 10 अक्टूबर से देखने और सुनने को मिलेंगे।

 

Related Articles

Back to top button