दो भाइयों के अटूट रिश्ते की पारिवारिक कहानी एम.ए.प्रीवियस, निर्देशक प्रणव झा और निर्माता राज वर्मा की शानदार प्रस्तुति
जिसने भी ट्रेलर देखा बिना तारीफ किए नहीं रहा

AINS NEWS… आगामी 7 नवंबर को जो फिल्म रिलीज होने वाली है उसका नाम है एम.ए. प्रीवियस यह फिल्म दो भाइयों के अटूट प्रेम की कहानी है जिसमें पारिवारिक ताना-बाना, कॉलेज की मस्ती और सुमधुर गीत संगीत का तड़का भी है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो लोगों के बीच फिल्म देखने की चाहत और बढ़ गई जिसने भी ट्रेलर देखा बिना तारीफ किए नहीं रहा। ट्रेलर से जैसा प्रतीत होता है कि यह फिल्म दो भाइयों के बीच की प्रेम कहानी है और वह अपने बीच के प्रेम के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
अरण्य सिनेमा के बैनर तले बनी इस फिल्म के अभिनेताओं में राज वर्मा और दीपक साहू है, दोनों ही चर्चित कलाकार हैं। राज वर्मा की दूल्हा राजा और दीपक साहू की मोर छइयां भुईयाँ 2 काफी प्रचलित रही है। अब यह दोनों की जोड़ी बीए सीरीज की अगली फिल्म एम.ए.प्रीवियस आ रही है, जिसे देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, दर्शकों का यह इंतजार आगामी 7 नवंबर को खत्म हो रहा है।

दोनों अभिनेताओं के अपोजिट हिरनमईदास, और आराधना साहू नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में राजेश वाघमारे, अंजलि चौहान, लक्ष्मी झा, धर्मेंद्र चौबे, संगीता निषाद, ओम प्रकाश वर्मा, पप्पू चंद्राकर, दादू साहू और मंदिरा नायक समेत ढेर सारे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।फिल्म के गीतों की भी जमकर तारीफ हो रही है जिन्हें अपने स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा, चंपा निषाद और कंचन जोशी ने।




