क्राइम

कथित चांदी लूट की घटना, जिसने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी वही निकला आरोपी

स्टॉक की कमी और व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी

AINS NEWS… कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में हुई कथित चांदी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में यह मामला पूरी तरह से फर्जी निकला। दरअसल, जिसने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी वही खुद आरोपी निकला। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल गोयल अग्रवाल (39) निवासी अलीगढ़, हाल निवासी सदर बाजार, रायपुर ने स्टॉक की कमी और व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी। कर्ज और सट्टे में डूबे होने की वजह से उसने कंपनी की चांदी को धीरे-धीरे ग्राहकों को बेच दिया और लूट का नाटक रच डाला।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। राहुल द्वारा बताए गए नकाबपोश आरोपियों के आने-जाने का कोई सबूत नहीं मिला। इसके अलावा मेडिकल जांच में भी उसके बताए चोट के निशान संदिग्ध पाए गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर आखिरकार राहुल झूठ के जाल में ज्यादा देर टिक नहीं सका और सारा सच कबूल कर लिया।

राहुल आगरा स्थित चैन फाउंडेशन कंपनी में काम करता है। कंपनी चांदी के उत्पाद बनाती है और राहुल का काम रायपुर में ऑर्डर लेना व माल की बिक्री करना था। मगर व्यापार में नुकसान और सट्टे में हारे पैसों की वजह से उसने चांदी को बेचकर रकम जुटाई और चोरी-लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

 

Related Articles

Back to top button