मनोरंजन

बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म “जय सीतला मईया” 10 अक्टूबर से सिनेमाघर में, मुख्यमंत्री तक पहुंची माता शीतला की प्रतीक स्वरूप फोटो

10 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे फिल्म का प्रीमियर प्रभात टॉकीज में आयोजित है

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी फिल्म “जय सीतला मईया” का प्रचार प्रसार और प्रमोशन धुआंधार तरीके से किया जा रहा है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकार बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। विगत दिनों जामडी पाटेश्वर धाम में संत मचान वाले बाबा की श्रद्धांजलि सभा में जय मां शीतला की टीम के सदस्य शामिल हुए, उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री को शीतला माता की फोटो प्रतीक स्वरूप भेंट की।

फिल्म के अभिनेता लिलेश्वर सिन्हा ने श्रद्धांजलि सभा में भजन भी सुनाया। इस मौके पर सह निर्माता मीनाक्षी पांडे, और प्रोडक्शन इंचार्ज केशव राव भी उपस्थित थे। बता दें कि 10 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे फिल्म का प्रीमियर प्रभात टॉकीज में आयोजित है, फिल्म से जुड़े कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के तमाम सिने प्रेमियों को इस मौके पर आमंत्रित किया है और फिल्म को मया दुलार देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button