क्राइम

05 किलो गांजा के साथ 01 महिला आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत कार्यवाही

कब्जे से 05 किलो 870 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त

AINS NEWS…  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 22.11.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ की थाना पण्डरी क्षेत्रातंर्गत आदर्श नगर गेट नंबर 1 के पास 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम खिरमणी घृतलहरे निवासी सतनामी पारा मोवा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी खिरमणी घृतलहरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 870 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 328/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार महिला आरोपी – खिरमणी घृतलहरे पति जगमोहन घृतलहरे उम्र 34 साल निवासी पुरानी बस्ती सतनामी पारा मोवा थाना पण्डरी रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी थाना प्रभारी पण्डरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, राजकुमार देवागन, प्रमोद बेहरा, कलेश्वर कश्यप, विजय बंजारे, शिवम द्विवेदी तथा थाना पण्डरी से उनि हरिशंकर पटेल, मप्रआर. कांतीदेवी गायकवाड आर. गौतम साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button