क्राइम

दीपावली पर्व के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियान प्रार्थी तथा उसके साथी के शरीर पर चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर हो गए थे फरार

AINS NEWS… प्रार्थी संजू दीढ़ी दिनांक 19.10.2025 को अपने दोस्त मुकेश साहू उर्फ बबलू के साथ शीतला तालाब के पास रात करीबन 08.00 बजे आगामी दिपावली त्यौहार होने अवसर पर फटाखा फोड रहे थे वही पर करण निषाद भी था जो प्रार्थी से तुम लोग दूर मे फटाखा नही फोड सकते हो क्या कहकर प्रार्थी एवं उसके दोस्त मुकेश साहू को गाली गलौज करने लगा जिसे वही पर उपस्थित प्रार्थी के बड़े भाई अशोक ढीढी एव उसके चचेरा भाई गोलू करण निषाद को समझाने लगे तभी करण निषाद वहां से यह धमकी देते हुये की तूम लोगो को बाद मे देखता हूं कहकर चला गया।

रात करीबन 11.30 बजे प्रार्थी एवं उसका दोस्त मुकेश साहू गोपाल किराना स्टोर्स के पास खड़े थे और बातचीत कर रहे थे तभी करण निषाद अपने अन्य साथी मनीष निषाद, जयंत निषाद, राकेश निषाद एवं अन्य लोगो के साथ आकर तालाब के पास ज्यादा होशियार बन रहे थे कहते हुये प्रार्थी एवं उसके दोस्त मुकेश साहू को मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करतें हुए आज इन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगे कहते हुए हत्या की नियत से प्रार्थी के सीने में चाकू से वार किया प्रार्थी के वार से अपना बचाव किया तो चाकू उसके पीठ में लगी तभी बीचबचाव करने आए प्रार्थी के पीठ में चाकु से वार किया। चाकू की वार से मुकेश साहू के पेट से खून बहने लगा और वह लहू लुहान होकर नीचे गिर गया तब आसपास के लोग बीच बचाव करने ईकटठा होने पर मनीष निषाद एवं उसके साथीगण भाग गए तब प्रार्थी एवं उसके दोस्त मुकेश साहू को उपचार हेतु श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। प्रार्थी संजु ढीढी को प्राथमिक उपचार पश्चात् छुटटी दे दिया गया है एवं आहत मुकेश साहू का अभी ईलाज जारी है ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियान के विरूध्द धारा सदर के अपराध पंजीबध्द किया गया । प्रकरण की विवेचना दौरान चाकूबाजी करने वाले आरोपी जयंत निषाद, करण निषाद, राकेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिये जाने पर अपराध कारित करना स्वीकार करते हुए आरोपी भूपेन्द्र विश्वकर्मा का भी प्रकरण में संलिप्तता बताए जाने पर आरोपी भूपेन्द विश्वकर्मा को भी गिर कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी मनीष निषाद घटना के बाद से फरार रहने से पता तलाश व विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

01. जयंत निषाद ऊर्फ जयंत पिता दयाराम निषाद उम्र 27 वर्ष साकिन चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर

02. करण निषाद ऊर्फ कान्हा पिता तोरण निषाद उम्र 18 वर्ष साकिन चण्डी चौक कृष्णा मंदिर के पास फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर

03. राकेश निषाद ऊर्फ रॉका पिता रामानंद निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर

04 भूपेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पिता छन्नू विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग.।

 

Related Articles

Back to top button