स्वामी आत्मानंद स्कूल गरियाबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां संविधान दिवस
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा कंवर सहित न्यायाधीशों ने किया मार्गदर्शन, छात्रों ने ली अधिकारों-कर्तव्यों के पालन की शपथ

AINS NEWS… स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में आज 75वां संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा कंवर (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरियाबंद), बी.आर. साहू (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गरियाबंद) तथा यशवंत वासनीकर (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक, गरियाबंद) रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि सभी अपने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के पालन हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
मुख्य अतिथि सीमा कंवर ने अपने उद्बोधन में संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद बी.आर. साहू ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा का अधिकार प्रदान किया है, जबकि संविधान बनने से पहले समाज के कुछ वर्गों को शिक्षा और अन्य अधिकारों से वंचित रखा जाता था।
इसी क्रम में यशवंत वासनीकर ने विद्यार्थियों से अपील की कि संविधान की जानकारी हर नागरिक को होनी चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति उनके अधिकारों और कर्तव्यों का हनन न कर सके।

नरगिस कुरैशी (मिडिल एचएम) ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व को छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। कार्यक्रम में छात्रों ने पोस्टर, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और संविधान पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध ने संविधान में उल्लेखित अनुच्छेदों, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध, नरगिस कुरैशी, सुजाता राणा, महिमा तिर्की, किरण नंद, वागेश्वरी कुंजाम, डागेश्वरी साहू, सिम्मी विल्सन, धर्मेंद्र मार्टल, रोशनी साहू, पुष्पा साहू, पुरुषोत्तम साहू, त्रिलोचना साहू, योगेश्वरी रात्रे, केवरा ध्रुव, योगिता सेन, लोकेश साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।




