दुर्ग

पुलिस जनता के लिए है और जनता के लिए पुलिस है, यही है पुलिस मित्र अभियान

अमलेश्वर में आज पुलिस मित्र जागरूक अभियान योजना का का शुभारंभ हुआ।

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ में लगातार पुलिस और जनता के बीच संवाद, समाधान और चर्चा का दौर लगातार चल रहा है ताकि आम जनता पुलिस को अपना रक्षक समझे, न की भक्षक।

इसी कड़ी में दुर्ग जिले के अमलेश्वर में पुलिस ने पुलिस मित्र जागरूक अभियान योजना का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा, एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा, थाना प्रभारी बसन्त बघेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दयानंद सोनकर, गणमान्य नागरिक प्रकाश कश्यप, कैलाश यादव, फेरहा राम धीवर, राजू सोनकर, (पार्षद) हेमलाल सोनकर (पार्षद), खुबिराज सोनकर(पार्षद), डॉ आलोक पॉल पार्षद, सरोज कुमार समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, सभी ने कानून व्यवस्था को लेकर अपने-अपने विचार रखें

पुलिस मित्र जागरूक अभियान में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सामान्य रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर गंभीर अपराधों में भी कैसे कानून की मदद लें और कैसे कानून आपकी मदद करता है इसकी पूरी जानकारी गणमान्य नागरिकों को दी।

 

Related Articles

Back to top button