RAIPUR

SIR के खिलाफ दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

शहर कांग्रेस की गांधी मैदान में रणनीति बैठक,दिल्ली चलो अभियान की तैयारी,शहर कांग्रेस ने बनाई विस्तृत कार्ययोजना

AINS NEWS…  शहर जिला काँग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन की उपस्थिति में शहर काँग्रेस कमेटी के पार्षद, छाया पार्षद, पूर्व पार्षद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज काँग्रेस भवन, गांधी मैदान में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से 14 दिसम्बर को दिल्ली में SIR को लेकर होने वाले बड़े प्रदर्शन में शहर कांग्रेस की सहभागिता, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा दिल्ली पहुँचने की रूपरेखा पर विस्तार से विचार किया गया। सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश में चल रहे SIR विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी संगठन की ओर से आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए इसे सरकार की जनविरोधी नीतियों का हिस्सा बताया तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि वार्डो में चल रहे SIR मुद्दों को लेकर गंभीरता से कार्य को करवाने से लेकर, भाजपा सरकार द्वारा लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, साथ ही भाजपा के 9 इंजन की सरकार से हमें मिलकर लड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा किये। और आम जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। इसके विरुद्ध कांग्रेस संगठन सड़क से लेकर सदन तक संघर्षरत है।

इस अवसर पर न.नि. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, उपनेता प्रतिपक्ष जयश्री सत्यनारायण नायक, सतनाम सिंग पनाग, देवेंद्र यादव, जी श्रीनिवास, ब्रम्हा सोनकर, संदीप साहू, योगेश तिवारी, राकेश धोत्रे, रितेश त्रिपाठी, इंद्रजीत राजपूत, शेख मुनीर, दलजीत चावल, विकास अग्रवाल, सुंदर जोगी, कामरान अंसारी, ऋषि देवांगन, मनोज सोनकर, वीरेंद्र देवांगन, दाऊ लाल साहू, सहदेव विभार, सत्यनारायण नायक, मनोज वर्मा, सूरज जांगड़े, डॉ.अन्नूसाहू, ईश्वर साहू, किरण वर्मा, संगीता दुबे, ताराचंद यादव, राजा बंजारे, सेवक महानंद, दीप मणि साहू, शीतल कुलदीप, रोनिता, कुमकुम झा, भोला विश्वकर्मा, गावेश साहू, प्रभात सिंग, प्रवीण चन्द्राकर, राज देवांगन, व कांग्रेस के साथी गण इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button