विकास को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर जताया आभार
भाजपा की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी

AINS NEWS गरियाबंद… भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त होने के बाद सोमवार को विकास साहू ने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से सौजन्य मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने राजिम विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय से भेंट की।

मुलाकात के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने विकास साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया। वहीं विकास साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।


वही विकास साहू ने विश्वास दिलाया कि वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे तथा पार्टी हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पिछड़ा वर्ग समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि भाजपा की नीतियों को व्यापक जनसमर्थन मिले।




