छत्तीसगढ़

अमलेश्वर में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण, परिषद के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

मूर्ति के अनावरण से पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन किया गया

AINS NEWS… नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अटल परिसर का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल रुप से किया, अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह वर्ष अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

अमलेश्वर थाना के सामने इस अटल परिसर का निर्माण किया गया है। इस लोकार्पण समारोह के मौके पर श्रीमती रामेश्वरी साहू, श्रीमती यामिनी यादव, श्री सोहन निषाद, राजू सोनकर, खुशीराम सोनकर, घनश्याम प्रसाद साहू, भेजलाल सोनकर, ललित साहू, मालती साहू समेत बड़ी संख्या में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पार्षद गण और आम नागरिक मौजूद रहे।

 

अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति के अनावरण से पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन किया गया

Related Articles

Back to top button