क्राइम

फोटो कापी कर नकली नोट तैयार कर बाजार में चलाया, एक दम्पत्ति गिरफ्तार

नोट को बारीकी से देखा, तो नोट को छूने पर वह नकली जैसा महसूस हुआ,

AINS NEWS… दुर्ग के रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने की कोशिश करते हुए एक दम्पत्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली थी, जिसके बाद पुलिस साप्ताहिक बाजार पहुंची और नकली नोट चलाने के आरोप में अरूण कुमार तुरंग एवं इसकी पत्नी राखी तुरंग को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तुलेश्वर सोनकर उम्र 40 साल ग्राम सिलपट थाना भखारा जिला धमतरी ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी, उसने बताया कि वो और इसकी पत्नी सरिता सोनकर ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आते हैं, रानीतराई के बाजार में पवन सब्जी वाला के पास अपना पसरा लगाया था, तब लगभग शाम 05.30 बजे इसके पास एक व्यक्ति और एक महिला 60-रू0 का मटर और मिर्च खरीद कर इसे 500/- रूपए का नोट दिए, इसने उन्हें बाकी पैसे वापस किया और उस पैसे को अपने गल्ला में रख लिया। कुछ देर बाद मंडी वाले माधव सोनकर ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोट चल रहा है। इसके बाद तुलेश्वर ने जब उस नोट को बारीकी से देखा, तो नोट को छूने पर वह नकली जैसा महसूस हुआ, जिसका नंबर 9EP143736 है।

गिरफ्तार पति पत्नी से पूछताछ किए जाने पर उन लोगों ने बाज़ार में अन्य व्यापारियों के यहां नकली नोट खपाया है, यह स्वीकार किया। आरोपी अरुण कुमार तुरंग ने पूछताछ में बताया कि उसने कलर प्रिंटर, फोटो कापी एवं पेपर, ऑनलाइन मंगाया था। जिससे वो 500/- रूपये के नोट की फोटो कापी कर नकली नोट तैयार कर लेता था और उसे बाजार में चलाया एवं रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में चला रहा था। आरोपी 5200/- रूपये का नकली नोट लेकर रानीतराई में बाजार पहुंचा था।

थाना रानीतराई में धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर आरोपी अरूण तुरंग एवं राखी तुरंग के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया है। वहीं आरोपी के निवास सोनपैरी, मुजगहन, जिला रायपुर की गहन तलाशी लेने पर कलर फोटो कापी मशीन, पेपर एवं 1,65,300/- रूपये एवं मौके से जप्त 5200/- रूपये कुल 1,70,500/- रूपये (500-200-100 रू.) के नकली नोट जप्त किया गया है।

आरोपी

1- अरूण तुरंग उम्र 50 वर्ष

2- राखी तुरंग उम्र 40 वर्ष

ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, रायपुर

 

Related Articles

Back to top button