RAIPUR

संगवारी पैनल की दमदार दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब होगा प्रत्येक सदस्य की पहुँच में

अध्यक्ष प्रत्याशी- मोहन तिवारी

AINS NEWS… *अध्यक्ष प्रत्याशी- मोहन तिवारी*
प्रदेश की पत्रकारिता में बीते दो दशकों से मोहन तिवारी विश्वसनीय और चर्चित नाम हैं. वर्तमान में वे TV-24 News से संपादक के रूप में जुड़े हैं. अपने कैरियर में कई बार वे प्रदेश के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं. प्रदेश के सियासत पर उनके बनाए कार्टून हमेशा चर्चित रहे हैं. अपनी तर्कशक्ति और तीखे सवालों के लिए मोहन तिवारी जाने पहचाने जाते हैं. मोहन तिवारी जितने तीखे सवाल करते हैं, जितनी धारदार डिबेट करते हैं, पत्रकार साथियों के साथ उतनी ही सहृदयता और आत्मीयता से जुड़े हैं. इसीलिए मोहन तिवारी वरिष्ठजनों से लेकर युवा पत्रकार साथियों के बीच पसंद किए जाते हैं.

*महासचिव प्रत्याशी- गौरव शर्मा*
छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में गौरव शर्मा जाना पहचाना नाम हैं. वर्तमान में विशेष संवाददाता के रूप में वे INH 24*7 और हरिभूमि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. गौरव शर्मा पत्रकारिता के सभी माध्यमों यानी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, एजेंसी और वेब मीडिया में कार्य कर चुके हैं. पत्रकार साथियों के संघर्ष में गौरव शर्मा हमेशा साथ रहे. युवा पत्रकारों के बीच वे खासे पसंद किए जाते हैं.

*उपाध्यक्ष प्रत्याशी- राजेश सोनकर*
छत्तीसगढ़ के फोटो जर्नलिज्म में राजेश सोनकर सशक्त हस्ताक्षर हैं. उन्होंने नवभारत, दैनिक भास्कर, हरिभूमि, समवेत शिखर जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में बतौर फोटो जर्नलिस्ट अपनी सेवाएं दी. 1997 से फोटो जर्नलिस्ट के तौर शुरुआत की और वर्तमान में चैनल इंडिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. राजेश सोनकर की खींची कई तस्वीरें बेहद चर्चित और यादगार रही हैं.

*कोषाध्यक्ष प्रत्याशी- दिनेश यदु*
दिनेश यदु ने प्रिंट मीडिया में फोटो जर्नलिस्ट के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की. लंबे समय तक फोटो जर्नलिज्म के बाद वर्तमान में संवाददाता के रूप में स्वदेश समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. दिनेश यदु ने समाजिक, राजनीतिक और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर मार्मिक और प्रभावी तस्वीरें कैमरे में कैद की. वर्तमान में क्राइम, वन विभाग से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

*संयुक्त सचिव प्रत्याशी- निवेदिता साहू*
निवेदिता साहू प्रिंट मीडिया में पिछले 18 वर्षों से सक्रिय हैं. उन्होंने जनसत्ता अखबार से अपने करियर की शुरुआत की. देशबंधु में भी लंबे समय तक सेवाएं दी. वर्तमान में वे आज की जनधारा समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं. महिलाओं से जुड़े विषयों पर लगातार वे लेखन करती रहीं हैं.

*संयुक्त सचिव प्रत्याशी- संतोष साहू*
संतोष साहू इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार कई वर्षों से सक्रिय हैं. उन्होंने लंबे समय तक बंसल न्यूज में अपनी सेवाएं दी. वर्तमान में वे बतौर वीडियो जर्नलिस्ट TV-9 भारतवर्ष में कार्य कर रहे हैं. वीडियो जर्नलिज्म में संतोष साहू की गहरी पकड़ मानी जाती है.

 

Related Articles

Back to top button