सबको पछाड़ते हुए रायपुर प्रेस क्लब में संगवारी पैनल ने की जीत हासिल, मोहन तिवारी बने अध्यक्ष
उन सभी सदस्यों का धन्यवाद अदा करते हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है

AINS NEWS… बहु प्रतिक्षित रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव का रिजल्ट आ चुका है।संगवारी पैनल के मोहन तिवारी अध्यक्ष पद के लिए विजेता घोषित हुए हैं, इनके अलावा दिनेश यदु, भूपेश जांगड़े, गौरव शर्मा, निवेदिता साहू और दिलीप साहू ने भी जीत हासिल की है। अब यह सभी एक कार्यकारिणी में इकट्ठे होकर प्रेस क्लब को एक नई दिशा देंगे।

कई दिनों से प्रेस क्लब के सदस्यों की जो मांगे लंबित थी उनको जल्द पूरा करने की घोषणा भी मोहन तिवारी ने की थी वे उसे भी पूरा करने की भरसक कोशिश करेंगे, मोहन तिवारी वह नाम है जो पिछले कई वर्षों से प्रेस क्लब के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं आज वह अध्यक्ष पद पर विराजमान हुए हैं, जिसकी खुशी उनके पैनल के साथ उन सभी सदस्यों को भी है जो उनसे उम्मीदें लगाए बैठे हैं और उन्हें लगता है कि उन उम्मीदों पर मोहन तिवारी खरा उतरेंगे।
अपनी जीत के बाद मोहन तिवारी ने कहा कि वे उन सभी सदस्यों का धन्यवाद अदा करते हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है और वह उन सभी सदस्यों के लिए वह सब कुछ करना चाहेंगे जो अब तक नहीं हो पाया।




