RAIPUR

09 थाना प्रभारियों द्वारा बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई, चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत वाल्मीकि नगर में सघन चेकिंग

AINS NEWS… पुलिस कमिश्नर महोदय, रायपुर के निर्देशानुसार आज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान DCP (WEST) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में ADCP श्री राहुल देव शर्मा, ACP श्री ईशु अग्रवाल एवं ACP श्री देवांश सिंह राठौर सहित 09 थाना प्रभारियों द्वारा बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के अंतर्गत थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत वाल्मीकि नगर में सघन चेकिंग की गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मोहबा बाजार चौक पर MCP (मोबाइल चेक प्वाइंट) स्थापित कर वाहनों की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संजय नगर एवं संतोषी नगर क्षेत्रों में गुंडा/बदमाश, निगरानी बदमाश एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त की गई।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।

 

Related Articles

Back to top button