मंगलसूत्र का हुआ ट्रेलर लॉन्च निर्माता और कलाकारों ने फिल्म की गिनाई खूबियां
छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक और दमदार निर्माता मिल गया

AINS NEWS… रविवार को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र का ट्रेलर लॉन्चिंग और मीट अप कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से फिल्म के मुख्य कलाकार प्रकाश अवस्थी, अभिनेत्री कंचन विश्वककर्मा, निर्माता गणेश गुप्ता समेत निर्देशक नितेश लहरी शामिल हुए

रायपुर प्रेस क्लब के हाल में संपन्न हुए इस ट्रेलर लॉन्चिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फिल्म से जुड़े सदस्य पधारे, निर्माता गणेश गुप्ता और अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने ट्रेलर लॉन्च किया, सभी को ट्रेलर बेहद पसंद आया,

अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि वह पहली बार ऐसे मीटअप कार्यक्रम में शामिल हुए हैं उन्हें बेहद खुशी हो रही है साथ ही प्रकाश अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक और दमदार निर्माता मिल गया है जो लगातार फिल्में बनाते रहेंगे फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म बेहद ही पारिवारिक और इमोशनल मूवी है, यह फिल्म आगामी ६ फरवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है

निर्माता गणेश गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के जीवन में सिर्फ एक ही कहानी नहीं होती हर व्यक्ति के साथ कोई ना कोई कहानी जुड़ी होती है तो फिर फिल्में भी अलग-अलग कहानी पर बनाई जानी चाहिए उन्होंने बताया कि इस फिल्म के बाद उनकी और चार फिल्में कतार में है, वह चाहते हैं कि सभी को लगातार रोजगार मिले

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन निर्देशक नितेश लहरी ने किया कार्यक्रम में अभिनेता और निर्माता सतपति जी, निर्माता पवन गुप्ता, निर्देशक त्रिलोक तिवारी, निर्देशक केशव देवांगन, डोमार सिंह ठाकुर, शन्नो खान, शिवानी चौधरी, संजू साहू, वेद प्रकाश दास समेत बड़ी संख्या में फिल्म विद्या से जुड़े लोग शामिल हुए




