गुटखे की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, शौकीनों की जेब में पड़ रहा है असर
₹5 में मिलने वाला राजश्री ₹7 में मिल रहा है और ₹20 में मिलने वाला राजश्री 27 रुपए में मिल रहा है

AINS NEWS… उड़ीसा सरकार द्वारा तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बाद छत्तीसगढ़ में इसका असर साफ देखा जा रहा है, राजधानी रायपुर के पान की गुमटीयों में लटके गुटखे के पाउच की कीमतों में अचानक बेतहाशा वृद्धि कर दी गई, जिससे गुटखा का सेवन करने वालों की जेब पर असर पड़ना लाजमी है।

जानकारी के मुताबिक ₹5 में मिलने वाला राजश्री ₹7 में मिल रहा है और ₹20 में मिलने वाला राजश्री 27 रुपए में मिल रहा है, इसी तरह तंबाकू के प्रत्येक प्रोडक्ट के अलावा सिगरेट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी कैसे हुई, क्यों हुई, किसने की, यह किसी को नहीं पता।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारियों ने अपने गोदाम में इन सभी उत्पादों का स्टाक बड़ी मात्रा में कर लिया है और उसकी सप्लाई कम कर दी है जिसके चलते इस बढ़ोतरी का शिकार गुटखे के शौकीनों को होना पड़ रहा है, कहीं ना कहीं इसका असर छोटे-मोटे पान की गुमटी वालों को भी झेलना पड़ रहा है, जल्द ही यह जानकारी प्रशासन के कानों में पहुंचने वाली है, तभी जाकर इस समस्या का हाल हो सकेगा।




