छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने श्रीमद्भागवत कथा में की सहभागिता

आध्यात्मिक चेतना के साथ संवेदनशील जनसंपर्क

AINS NEWS… भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम रबेली में श्री मनोज कश्यप जी के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की।

इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न होने पर श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन स्थापना ग्रामवासियों के लिए आस्था, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बने।

श्री साहू ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

आध्यात्मिक चेतना के साथ संवेदनशील जनसंपर्क

अपने प्रवास के दौरान श्री साहू ने लोरमी क्षेत्र के विभिन्न शोकाकुल परिवारों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button