क्राइम

महिला ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप, नाम छुपाकर पहले दोस्ती, फिर गर्भवती, फिर निकाह का आरोप

महिला की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में पहचान छिपाकर प्रेम, निकाह और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक युवती के साथ पहले झूठी पहचान के जरिए रिश्ता बनाया गया और फिर उसके साथ मारपीट और धमकियों का दौर चलता रहा, राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में दर्ज हुई एक FIR ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शेख शुफरान नाम के युवक ने अपना नाम सोनू बताकर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद युवक ने उस पर शादी का दबाव बनाया। धमकियों से डरकर उसने निकाह कर लिया। लेकिन निकाह के बाद हालात बदल गए। महिला का कहना है कि उस पर कुरान पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि शेख शुफरान के माता-पिता ने भी उसके साथ लगातार मारपीट की। महिला का कहना है कि जब शेख शुफरान जेल में था, तब उसके पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर उसे घर छोड़ना पड़ा। जेल से बाहर आने के बाद भी आरोपी लगातार उसे अपने साथ रहने की धमकी देता रहा और मारपीट करता रहा।

 

 

Related Articles

Back to top button