विराट कवि सम्मेलन पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह, 125 साहित्यकार उपस्थित
"रत्नांचल"नामक काव्य संग्रह का विमोचन भी

AINS NEWS… गरियाबंद जिले के चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी में विराट कवि सम्मेलन पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रत्नांचल साहित्य परिषद एवं जन कल्याण समिति जिला गरियाबंद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 125 साहित्यकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनकराम ध्रुव विधायक बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र थे। कार्यक्रम में गरियाबंद जिला पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया । इस दौरान ।मुख्य अतिथि के द्वारा “रत्नांचल” नामक काव्य संग्रह का विमोचन भी किया गया। इस काव्य संग्रह में विभिन्न विधाओं पर क्षेत्रीय कवियों की प्रतिनिधि कविताओं का प्रकाशन किया गया है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कवियों के रचनात्मक लेखन के लिए सम्मानित किया गया ।

इसी क्रम में विधायक जनक ध्रुव द्वारा गरियाबंद के कवि आदित्य गुप्ता को रत्नांचल रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि कवि आदित्य गुप्ता विगत तीस वर्षों से काव्य सृजन करते आ रहे हैं।




