रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल संग केक काटते नजर आए पार्षद छगन यादव
जन्मदिन पर मिला खास आशीर्वाद, गरियाबंद के युवा चेहरे की सादगी और सक्रियता बनी पहचान

AINS NEWS गरियाबंद… जन्मदिन के खास मौके को गरियाबंद वार्ड नंबर 6 के पार्षद छगन यादव ने एक यादगार और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दिन में बदल दिया। रायपुर पहुंचकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निज निवास पर मुलाकात की, जहां आत्मीय माहौल में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर भूपेश बघेल ने न केवल छगन यादव को बधाई दी, बल्कि उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना भी की। मुलाकात के दौरान दिखी नजदीकी ने साफ कर दिया कि छगन यादव कांग्रेस के भीतर एक भरोसेमंद और उभरते हुए नेता के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।
छगन यादव वर्तमान में कांग्रेस के जिला महामंत्री होने के साथ-साथ एक सक्रिय पार्षद भी हैं। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनता से सीधे जुड़ाव के कारण वे गरियाबंद जिले में खास पहचान रखते हैं। यही वजह है कि वे लगातार संगठन और क्षेत्र दोनों में अपनी पकड़ मजबूत करते नजर आ रहे हैं।
छगन यादव ने बताया कि भूपेश बघेल ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह स्नेह दिया, केक खिलाया और आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन एक आत्मीय और सशक्त राजनीतिक संदेश देने वाला बन गया।




