छत्तीसगढ़
आईडी डिफ्यूज करते समय हादसा, तीन जवान शहीद और एक जवान गंभीर रूप से घायल
कांकेर - नारायणपुर सीमा क्षेत्र से दुख भरी खबर

AINS NEWS… नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी को सुरक्षा बल के जवान सर्च करते हुए लगातार डिफ्यूज करने में लगे हैं, लेकिन इसी बीच एक दुख भरी खबर सामने आई है, कांकेर – नारायणपुर सीमा क्षेत्र के डीमाईनिंग और सर्च अभियान पर निकले डीआरजी के तीन जवान आईडी डिफ्यूज करते समय हादसे का शिकार हो गए और वह शहीद हो गए, इस हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है

शहीदों में एक इंस्पेक्टर सुखरामवट्टी और दो कांस्टेबल कृष्ण कुमार और संजय गढ़पाले शामिल है, इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुख प्रकट किया ,है उन्होंने घायल जवान परमानंद कोमरा के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं




