रायपुर पुलिस द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवीण्य सूची में आए कुल 18 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले रायपुर जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा C4 बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
*पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला* ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

*पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश गुप्ता* ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे सूरजपुर जिले के एक छोटे से गांव से आते हैं तथा स्वयं कक्षा 12वीं में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और समर्पण से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
कक्षा 10वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 10 विद्यार्थियों में दीपांशी बौद्ध (प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर), कल्पना यादव (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तारपोंगी रायपुर), तथा प्रयास शासकीय बालक आवासीय विद्यालय रायपुर के छात्र—आदित्य बासू, विशाल यादव, कोमल कुमार पाटले, दिव्यांश साहू, तोषण दास साहू, हिमांशु कश्यप—के साथ सौम्या साहू (स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, नेवरा) एवं कुमारी भारती (प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय, रायपुर) शामिल रहे।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 8 विद्यार्थियों में हेमलता साहू (स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट, बी.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा), हिमशिखा गुप्ता (रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर), काजल साहू (जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर), आफिया खातून (डेजल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर रायपुर), रूबी पटले (शिवोम विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यमिक उच्चतर विद्यालय, महादेव घाट रायपुर), युक्तामुखी साहू (मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौबे कॉलोनी रायपुर), मानसी टंडन (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंदिर हसौद) एवं सिफत परवीन (स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक शाला, रायपुर) सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ अर्चना झा , सहायक पुलिस आयुक्त CAW श्रीमती निकिता तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त CAW श्रीमती रुचि वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती नंदनी ठाकुर, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के परिजनों एवं शिक्षकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया तथा अपने भविष्य के लक्ष्य साझा किए। विद्यार्थियों ने इस सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उपस्थित सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की करियर संबंधी समस्या होने पर वे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।




