फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार
बड़े अधिकारियो से परिचय होना बताकर लिया था अपने झांसे में

AINS NEWS… प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी शहनवाज खान के द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर में फिल्ड इन्वेस्टीगेटर के पद पर प्रार्थिया एवं उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर नगद एवं ऑनलाईन 4 लाख 91 हजार रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण देकर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण के आरोपी शहनवाज खान रिपोर्ट दिनांक से लगातार फरार था, जिसकी पता तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी शहनवाज को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*शहनवाज खान पिता सिराजुद्दीन खान उम्र 35 साल पता ग्राम न्यू करीमगंज क्रेन स्कुल के पास, जिला गया बिहार, वर्तमान पता कचना फेस 2, हाउसिंग बोर्ड कालोनी खम्हारडीह रायपुर।*




