छत्तीसगढ़
पेन से हो रहा ब्लास्ट, यह खबर फर्जी निकली, रायपुर पुलिस ने किया खुलासा
इस तरह के पेन से छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में कहीं भी कोई घटना नहीं हुई है

AINS NEWS… कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खबर जमकर वायरल हो रही थी कि पेन जैसी दिखने वाली वस्तु को उठाने के बाद उसे दबाते ही ब्लास्ट हो जाता है, इस खबर के साथ कुछ घायलों के फोटो भी वायरल किए गए थे

जैसे ही सोशल मीडिया में यह खबर फैली लोगों ने अपने परिवार जनों समेत बच्चों को सतर्क करना शुरू कर दिया था, लेकिन इससे कहीं ना कहीं लोगों में डर समाने लगा था, लेकिन इस खबर को रायपुर पुलिस ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया
पुलिस ने एक वीडियो जारी करके जानकारी दी कि सोशल मीडिया में फैलाई जा रही यह खबर पूरी तरह झूठी है और इस तरह के पेन से छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में कहीं भी कोई घटना नहीं हुई है, इसे कुछ लोगों द्वारा फैलाया जा रहा है और लोगों को पैनिक करने की कोशिश की जा रही है।




