गरियाबंद

फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, विधायक एवं कलेक्टर ने कराई स्वास्थ्य जांच

सरकार की हर योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, सरकार की पहली प्राथमिकता

AINS NEWS… फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 14 ग्रामों के लोग सम्मिलित हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे हितग्राहियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।
जनसमस्या निवारण शिविर को सम्बोधित करते हुए राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारी शासन की सेवाओं और योजनाओं को आम जनता तक भलीभॉति पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में ऐसे शिविर आयोजित होने से समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो पाता है। श्री साहू ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरपंचों से आग्रह किया कि सुशासन तिहार के दौरान शिविर में आने वाले आवेदकों को ठंडा नींबू पानी का शरबत पिलाएं।
सरकार की हर योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवेदनों का पात्रता अनुसार समाधान करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बीएस उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, एसडीएम श्री विशाल महाराणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक श्री साहू ने कहा कि ग्रामीण विकास तभी संभव है जब आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा जाए। आज जिस प्रकार लोग अपनी समस्याएँ लेकर आए हैं, उनका समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का पूरा लाभ लें।
 उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिनका राशन कार्ड में ई-केवाईसी नहीं हुआ है उनका ई-केवाईसी तीन दिवस के अंदर करें ताकि उन्हें राशन मिल सके। सभी पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर आयोजन से लोगों को अपनी समस्या बताने का अवसर मिलता है और वे अपनी समस्याओं का समाधान मौंके पर ही करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने से हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं लाभ मिल रहा है।
इस दौरान उन्होंने 14 ग्राम पंचायत इनमें सेम्हरतरा, कौंदकेरा, देवरी, भैंसातरा, बेलटुकरी, कोमा, कुम्ही, किरवई, लफंदी, परतेवा, श्यामनगर, बरोण्डा, सिंधौरी और चौबेबांधा के विभिन्न विकास कार्यो के लिए 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही सेम्हरतरा में पौनी पसारी भवन निर्माण के लिए 7 लाख रूपये देने की घोषणा की।
शिविर में विधायक, कलेक्टर, सीईओ सहित जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास द्वारा 03 गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म अदा की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं मत्स्य विभाग द्वारा 02 स्व-सहायता समूह को जाल वितरण किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू एवं जिला पंचायत सदस्य नंदिनी साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, श्री राधेश्याम साहू, श्री हरीश साहू सहित आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button