मॉल घुमने आए ग्रामीण परिवार से मीडिया इनफ्लुएंसर के साथी ने की मारपीट की कोशिश
घटना शहर के एक मॉल की पार्किंग में हुई, जहां किसी बात को लेकर शुरू हुआ, विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया

AINS NEWS… राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताने वाली सोमा देवांगन का साथी रॉकी बॉक्सर कुछ ग्रामीण युवक-युवतियों के साथ विवाद और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के एक मॉल की पार्किंग में हुई, जहां किसी बात को लेकर शुरू हुआ, विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस होती दिखाई देती है, जिसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो जाती है। इसी दौरान मीडिया इनफ्लुएंसर का साथी ग्रामीण परिवार को मारने हाकी स्टिक भी ले आता है साथ ही उन्हें मीडिया की धमकी भी देता है
आरोप है कि इस दौरान डंडे से वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। वीडियो में अभद्र भाषा और धमकी देने जैसे दृश्य भी साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। घटना को लेकर थाना तेलीबांधा में शिकायत भी की गई है.




