राष्ट्रीय

अम्मा कैंटीन का होगा नवीनीकरण और आधुनिकीकरण, मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के निर्देश

आम जनता को सस्ता, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

AINS NEWS… तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम विजय ने राज्यभर में अम्मा उनावगम (अम्मा कैंटीन) के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री का यह फैसला आम जनता को सस्ता, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल थलपति विजय सरकार की ओर से यह निर्णायक कदम हाल ही में मिली उन शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि इन अम्मा कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वाद संतोषजनक नहीं है।

तमिलनाडु में कितनी अम्मा कैंटीन?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने आदेश में कहा कि तमिलनाडु में वर्तमान में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम के अंतर्गत 383 अम्मा कैंटीनें संचालित हैं और अन्य नगर निगमों और नगरपालिकाओं के अंतर्गत 237 अम्मा कैंटीनें चल रही हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री के ध्यान में यह बात लाई गई है कि इन कैंटीनों में परोसे जाने वाले 20,000 प्रकार के भोजन की गुणवत्ता और स्वाद संतोषजनक नहीं है। इसके मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने संबंधित सरकारी विभागों के सचिवों से परामर्श करके निर्देश दिया है कि अम्मा कैंटीनों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा सुविधाओं का अपग्रेड किया जाए। रसोई उपकरण तुरंत खरीदे जाएं और जनता को बिना किसी रुकावट के लगातार स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

 

Related Articles

Back to top button