छत्तीसगढ़

सहसपुर लोहारा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को दी करारी मात

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल

AINS NEWS… नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रोशन वैष्णव को 754 वोटों के बड़े अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थीं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अजय यादव ने भी कड़ी टक्कर दी, हालांकि भाजपा ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल कर ली।

उप निर्वाचन परिणाम (अध्यक्ष पद – सहसपुर लोहारा)

– सरिता संतोष मिश्रा (भाजपा) – 1949 वोट
– रोशन वैष्णव (कांग्रेस) – 1187 वोट
– अजय यादव (निर्दलीय) – 1018 वोट
– डाकेश्वर श्रीवास – 25 वोट
– महादेव कुम्भकार – 17 वोट
– गुलशन कुमार गंधर्व – 10 वोट
– नोटा – 31 वोट

परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत कि बधाई दे रहे।

 

Related Articles

Back to top button