पंडवानी सम्मान की तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर विमोचन तो राज्यपाल ने किया प्रतीक चिन्ह का अनावरण
30 पंडवानी कलाकारों के साथ 10 छत्तीसगढ़ी सिनेमा की अभिनेत्रीयों का भी सम्मान

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अलीम बंसी लगातार दूसरे वर्ष भी पंडवानी कला सम्मान का आयोजन करने जा रहे हैं, इस दौरान 30 पंडवानी कलाकारों के साथ 10 छत्तीसगढ़ी सिनेमा की अभिनेत्रीयों का भी सम्मान किया जाएगा। पिछले वर्ष यह आयोजन बेहद सफल रहा था, इस वर्ष अलीम बंसी और पद्मश्री तीजन बाई परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव आरुग सम्मान का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है, बीते दिनों प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम में प्रदान किए जाने वाले प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया और अलीम बंसी से कार्यक्रम को लेकर लंबी चर्चा की। इसी तारतम्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी कार्यक्रम का प्रारंभिक पोस्टर विमोचित किया और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।


अलीम बंसी ने बताया कि जल्द ही कार्यक्रम की तिथि घोषित की जाएगी, क्योंकि यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय है और 30 पंडवानी कलाकारों का सम्मान किया जाना है, उनकी प्रस्तुतियां भी होंगी, इसीलिए कार्यक्रम स्थल और तिथि की घोषणा अंतिम समय के कुछ दिन पूर्व घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा का भी साथ है क्योंकि मंच पर 10 अभिनेत्रीयों का भी सम्मान किया जाना है।




