मध्य प्रदेश

सोनोग्राफी के लिए 6 महीने बाद की डेट, यह है विकसित भारत की एक और तस्वीर

जानबूझकर जांच के लिए इतनी लंबी तारीख दी जाती है ताकि वह प्राइवेट अस्पतालों का रुख करें

AINS NEWS… देश के शासकीय अस्पतालों की हकीकत वैसे भी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन 2047 तक विकसित भारत का ढोल पीटने वाली सरकार है आज की स्थिति से क्या वाकिफ नहीं है? शासकीय अस्पतालों में जहां मरीजों के लिए व्यापक सुविधा नहीं है वहीं मरीजों को जानबूझकर जांच के लिए इतनी लंबी तारीख दी जाती है ताकि वह प्राइवेट अस्पतालों का रुख करें और शासकीय डॉक्टर आराम करें।

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का बताया जा रहा है जहां एक युवती गले के थायराइड का इलाज कराने पहुंची तो उसे सोनोग्राफी के लिए कहा गया लेकिन सोनोग्राफी की डेट दी गई नवंबर माह की। अब आप सोचिए नवंबर तक अगर युवती इंतजार करेगी तो थायराइड कितना बढ़ चुका होगा। नवंबर में सोनोग्राफी होगी 15 दिन बाद रिपोर्ट आएगी फिर इलाज शुरू होगा, ऐसे में तो हो गया इलाज। अब सवाल उठता है अगर ऐसे ही शासकीय अस्पतालों कर रवैया रहा तो बन गया विकसित भारत…

Related Articles

Back to top button