गरियाबंद

पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी/कर्मरियों के द्वारा रोपे गए छायादार व फलदार पौधे

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फलदार पौधे का रोपण कर इस मुहिम की शुरुआत की

AINS NEWS गरियाबंद… विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर आज रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) गरियाबंद में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम साप्ताहिक जनरल परेड से हुई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड का सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इसके तुरंत पश्चात, उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फलदार पौधे का रोपण कर इस मुहिम की शुरुआत की।
जिला पुलिस बल के सभी राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक और पुलिस लाइन के समस्त जवानों ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पुलिस लाइन परिसर के विभिन्न हिस्सों में छायादार वृक्षों के साथ-साथ आम, जामुन, अमरूद जैसे फलदार पौधों का कतारबद्ध रोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि एक सजग नागरिक के रूप में समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना भी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहकर, उनके बड़े होने तक उचित देखभाल और संरक्षण करने की भी अपील की।

Related Articles

Back to top button