उत्तरप्रदेश

सास ने अपने ही दामाद को चुन लिया जीवनसाथी, कोर्ट मैरिज कर ली दोनों ने

वायरल वीडियो में दोनों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है

AINS NEWS… त्तर प्रदेश के कानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक सास ने अपने दामाद को अपना जीवनसाथी चुन लिया. यह पूरा मामला कानपुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दामाद अपनी ही सास को लेकर घर से चला गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वे दोनों अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं.
सास-दामाद के बीच लंबे समय से था अफेयर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दामाद और सास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया और कानूनी रूप से विवाह कर लिया. वायरल वीडियो में दोनों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं. वहीं इस खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button