उत्तरप्रदेश

संभल में 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे की फाइल रिओपन करने की प्रक्रिया शुरू

दंगे में 184 लोग मारे गए थे करीब 2 महीने तक संभल में कर्फ्यू लगा रहा

AINS NEWS… उत्तर प्रदेश के संभल में 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे की फाइल रिओपन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने संभल के अफ़सरों को पत्र भेज कर एक हफ्ते में आख्या मांगी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधानसभा में संभल के 1978 के दंगे का जिक्र किया था इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही इस दंगे की जांच फिर से शुरू हो सकती है।

1978 में संभल की शाही जामा मस्जिद के मौलवी की हत्या के बाद भड़के दंगे में 184 लोग मारे गए थे करीब 2 महीने तक संभल में कर्फ्यू लगा रहा। हाल ही में जब संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर का ताला खुला तो कई दंगा पीड़ित वहां दर्शन करने पहुंचे इस दौरान पीड़ितों ने आप बीती भी सुनाई, लोगों ने बताया कि 1978 के दंगे के पहले वह इसी इलाके में रहते थे और व्यापार करते थे लेकिन दंगे के बाद वे यहां से पलायन कर गए थे। दंगे का दंश झेलने वाले कई बुजुर्गों और चश्मदीद रहे लोगों ने बातचीत के दौरान तत्कालीन हालातो को भी बयान किया जिन्हें याद करके वह आज भी डर जाते हैं।

जानकारी के अनुसार संभल में 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे में बड़ी तादाद में लोगों के मारे जाने के बाद केस ट्रायल कोर्ट में चला था, जिसमें लगभग 80 से ज्यादा आरोपी थे लेकिन एडीजे सेकंड की कोर्ट ने सभी 82 दोषी बरी कर दिए गए। इसके बाद तत्कालीन सरकार की तरफ से पैरवी नहीं किए जाने के कारण दंगे की फाइल बंद हो गई थी।

 

Related Articles

Back to top button