RAIPUR

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन खत्म, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लगी धाराओं पर होगा पुनर्विचार

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के ढेर सारे नेताओं ने धरने में शामिल होकर दबाव बनाया

AINS NEWS… बीते दिनों राजधानी में हुए प्रदर्शन के दौरान भीड़ से पत्थर बाजी के बाद पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था, इसके विरोध में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदले की नीयत से कांग्रेस भवन में हमला किया और कहीं भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी के साक्ष्य नहीं है, फिर किसके दबाव में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई,

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लगी कानूनी धाराओं को खत्म करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने खम्हारडीह थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया, जिसमें पूरी रात प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के ढेर सारे नेताओं ने धरने में शामिल होकर पुलिस पर दबाव बनाया, आज सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और कांग्रेस के नेताओं के बीच बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया की कांग्रेस जनों पर लगाई गई कानूनी धाराओं पर पुनर्विचार किया जाएगा और जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button