RAIPUR

थाना गोलबाजार, खम्हारडीह और न्यू राजेन्द्र नगर ने की 27 प्रकरणों में ए.एन.टी.एफ. की कार्यवाही

ए.एन.टी.एफ. की टीम द्वारा अब तक कुल 27 प्रकरणों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

AINS NEWS... *01. थाना गोलबाजार* – दिनांक 26.07.26 को ए.एन.टी.एफ. की सूचना पर ए.एन.टी.एफ. एवं थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत लोहार गली शिव मंदिर के पास आरोपी मोह0 इसराइल पिता मोह0 सदरे आलम उम्र 22 वर्ष पता वार्ड नं0 12 बाथ असली थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी (बिहार) को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 किलो 660 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,33,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 114/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*02. थाना खम्हारडीह* – थाना खम्हारडीह के अपराध क्रमांक 247/26 धारा 21(बी), 22 नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 459 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट एवं बिक्री नगदी रकम 200 रूपये जुमला कीमती लगभग 1,83,800/- रूपये जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व अन्य माध्यमों से प्रकरण में End To End कार्यवाही करते हुये उक्त नशीली टेबलेट के सप्लायर आरोपी संजय नाग पिता गंगाधर नाग उम्र 46 पता खेतराजपुर टालभट्टापारा वचन किराना दुकान के पास थाना खेतराजपुर टाउन जिला संबलपुर उड़ीसा को उडीसा से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

*03. थाना न्यू राजेन्द्र नगर* – थाना न्यू राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 207/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 198 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट, 01 नग मोबाईल फोन एवं बिक्री नगदी रकम 1200 रूपये जुमला कीमती लगभग 90,500/- रूपये जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व अन्य माध्यमों से प्रकरण में End To End कार्यवाही करते हुये उक्त नशीली टेबलेट के सप्लायर आरोपी कुलदीप सिंह पिता कुलवंत सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम लोहराचट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा को उडीसा से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

*ए.एन.टी.एफ. की टीम द्वारा अब तक की गई कार्यवाही का विवरण*

* अब तक कुल 27 प्रकरणों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 18 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये कुल 58 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।*

* कार्यवाही के दौरान कुल 153 किलोग्राम गांजा, 2,230 नग नशीली टैबलेट, 30 नग नशीले सिरप, 285 नग नशीले इंजेक्शन, 20.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) एवं 5 ग्राम एम.डी. जप्त किया गया।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 86,65,000/- रूपये।*

 

Related Articles

Back to top button