RAIPUR

पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति में आयोजित हो रहा आरुग सम्मान समारोह, पोस्टर विमोचन का दौर जारी

लोक कलाकारों समेत पत्रकारिता जगत और सिनेमा जगत की 10 नायिकाओं का भी सम्मान

AINS NEWS… पंडवानी गायिका पद्मविभूषण स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति में प्रतिवर्ष होने वाले सम्मान समारोह की कड़ी में इस वर्ष 7 अगस्त को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में सम्मान समारोह आयोजित है, जिसमें पंथी कलाकार और लोक कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। उन्हें पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई की स्मृति में आरुग सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से कलाकार शामिल होते हैं, कार्यक्रम को आयोजित करने वाले कलाकार शेख अलीम बंसी हैं, जो विगत कई वर्षों से कलाकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। आरुग सम्मान भी उन्हीं की परिकल्पना है और स्वर्गीय तीजन बाई का आशीर्वाद है जो पंडवानी विदा को समर्पित है।

तीजन बाई को मां मानने वाले अलीम बंसी ही इस कार्यक्रम के मुख्य है, इसमें उनका साथ कई कलाकार भी दे रहे हैं, इन दिनों अलीम बांसी कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन में व्यस्त हैं। आज वे रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी और कोषाध्यक्ष दिनेश यदु की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन कराने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ सम्मान समारोह में उनकी सहयोगी लता रही और भूमि साहू भी उपस्थित रही।

इधर अन्य सदस्यों ने आज रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” के प्रदर्शन में सीजी स्टार रोशन साहू ने पहुंच कर आरुग सम्मान के पोस्टर का विमोचन सुपरस्टार मैन कुरैशी, सुपर अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल और काजल सोनबेर से भी करवाया।

आयोजक अलीम बंसी ने बताया कि आरुग सम्मान समारोह पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई और मां को समर्पित है। इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों समेत पत्रकारिता जगत और सिनेमा जगत की 10 नायिकाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button