छत्तीसगढ़

योग गुरु रामदेव पहुंचे राजधानी, कहा ना हिंदू खतरे में न मुसलमान 

जरूरत है देश को बचाने की, देश के बचपन को बचाने की, देश के जवानी, भविष्य और वर्तमान को बचाने की

AINS NEWS… एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रामदेव बाबा राजधानी पहुंचे, जहां मीडिया से रूबरू होकर देश में चल रही गतिविधियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा ना हिंदू खतरे में है ना मुसलमान बल्कि देश का बचपन खतरे में है देश का जवान खतरे में है और देश का भविष्य और वर्तमान खतरे में है

रामदेव बाबा ने देश की चिंता करते हुए कहा है कि देश में जिस तरह से आंदोलन चल रहा है जिस तरह से युवाओं को भड़काया जा रहा है यह बेहद ही चिंतनीय है, उन्होंने आगे कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ना अच्छी बात है और लड़नी भी चाहिए, मगर देश के युवाओं को गुमराह कर जिस तरह अराजकता फैलाई जा रही है वह चिंता का विषय है, सर्वप्रथम राष्ट्र होना चाहिए उसके बाद निजी स्वार्थ, राष्ट्रीय हित में युवाओं को आगे आना चाहिए ना की राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहिए, उन्होंने इस तरह के आंदोलन पर चिंता जाहिर की है और कहा कि  जरूरत है देश को बचाने की, देश के बचपन को बचाने की, देश के जवानी, भविष्य और वर्तमान को बचाने की

Related Articles

Back to top button