छत्तीसगढ़

आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला चाइना ब्लॉक, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

दुखद हादसे के बाद SECL कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल

AINS NEWS कोरिया… जिले के चरचा क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में बीती रात करीब 12 बजे हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में SECL के एक डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इस दुखद हादसे के बाद SECL कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि होने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button