भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद, सुरक्षा बलों की लगातार सर्चिंग और गश्त का असर
गश्त के दौरान पुराने डंप, संदिग्ध ठिकानों और अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच

AINS NEWS SUKMA… सुकमा पुलिस और CRPF 150 बटालियन की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा पुलिस और CRPF 150 की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग और गश्त पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में संदिग्ध स्थान पर नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद की गई। नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई लोगों के आत्मसमर्पण के बावजूद पूर्व में जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्री अब भी अलग-अलग स्थानों पर मौजूद हो सकती है।

इसी को देखते हुए गश्त और सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल ऐसे संभावित डंप स्थानों पर विशेष नजर रखते हैं। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जंगलों में गश्त के दौरान जवान पुराने डंप, संदिग्ध ठिकानों और अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।




